एक नई स्टडी से पता चला है कि इंडोनेशिया का अनाक क्राकाटाऊ ज्वालामुखी, जो 2018 में ध्वस्त होकर जानलेवा सुनामी का कारण बना था, कई साल पहले से चेतावनी संकेत दे रहा था। अनाक क्राकाटाऊ का अर्थ है "क्राकाटोआ का बच्चा" और यह ज्वालामुखी इंडोनेशिया में जावा और सुमात्रा के बीच सुंडा जलडमरूमध्य में स्थित है। यह एक स्ट्रैटोवोल्केनो है, जो जमी हुई लावा और राख की परतों से बना है। यह ज्वालामुखी इंडो-ऑस्ट्रेलियन और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेट्स की संधि रेखा पर स्थित है। अनाक क्राकाटाऊ प्रशांत महासागर के चारों ओर फैले भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र पैसिफिक रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है। दिसंबर 2018 में इसके दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के ढहने से एक सुनामी आई, जिसमें 400 से ज्यादा लोगों की मौत हुई और भारी तबाही हुई।
This Question is Also Available in:
Englishमराठीಕನ್ನಡ