फ्रांस और नीदरलैंड
सेंट मार्टिन, जिसे आधिकारिक रूप से "कलेक्टिविटी ऑफ सेंट मार्टिन" कहा जाता है, कैरिबियन सागर के वेस्ट इंडीज क्षेत्र में फ्रांस का एक ओवरसीज कलेक्टिविटी है। यह द्वीप लगभग 60:40 के अनुपात में फ्रांस और नीदरलैंड्स के बीच विभाजित है। द्वीप का उत्तरी भाग फ्रांस के अधीन सेंट मार्टिन है और दक्षिणी भाग नीदरलैंड्स के अधीन सिंट मार्टेन है। यह दुनिया की एकमात्र जगह है जहां फ्रांस की सीमा नीदरलैंड्स से मिलती है। 2007 तक सेंट मार्टिन ग्वाडेलूप द्वीपसमूह का हिस्सा था जो फ्रांस का एक ओवरसीज क्षेत्र था। 2003 में यहां के लोगों ने ग्वाडेलूप से अलग होने के पक्ष में जनमत संग्रह में वोट दिया था।
This Question is Also Available in:
Englishಕನ್ನಡ