• राजारानी मंदिर 11वीं शताब्दी का हिंदू मंदिर है जो ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित है।
• कोणार्क सूर्य मंदिर 13वीं शताब्दी का एक सूर्य मंदिर है जो पुरी से लगभग 35 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में ओडिशा के समुद्री तट पर स्थित है। इसे लगभग 1250 ईस्वी में पूर्वी गंगा वंश के राजा नरसिंहदेव प्रथम द्वारा बनवाया गया था।
• लेपाक्षी सांस्कृतिक और पुरातात्त्विक रूप से महत्वपूर्ण स्थान है जहां विजयनगर राजाओं के काल में बने शिव, विष्णु और वीरभद्र को समर्पित मंदिर स्थित हैं। इन मंदिरों में विजयनगर राजाओं से संबंधित भित्ति चित्र, विजयनगर चित्रकला और कन्नड़ शिलालेख मौजूद हैं।
• होयसलश्वर मंदिर जिसे हालेबिड मंदिर भी कहा जाता है, 12वीं शताब्दी का एक हिंदू मंदिर है जो भगवान शिव को समर्पित है। यह कर्नाटक राज्य के हालेबिड नगर का सबसे बड़ा स्मारक है जो होयसला साम्राज्य की पूर्व राजधानी था।
This Question is Also Available in:
English