Q. सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग (SEBC) अधिनियम, किस भारतीय राज्य से सम्बंधित है?
Answer:
महाराष्ट्र
Notes: सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़ा वर्ग (SEBC) अधिनियम, 2018 नौकरियों और प्रवेश में महाराष्ट्र में मराठा समुदाय के लोगों को आरक्षण देने के लिए लागू किया गया था। हाल ही में, सुप्रीम कोर्ट ने एक अंतरिम आदेश पारित किया, जिसमें 2018 में महाराष्ट्र सरकार द्वारा पारित इस कानून पर रोक लगाईं गयी है। यह भी स्पष्ट किया गया ह कि जो लोग पहले से लाभ उठा चुके हैं, वे प्रभावित नहीं होंगे, जबकि अंतिम निर्णय होने तक किसी भी नए प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।