Q. वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के अनुसार भारत की रैंक क्या है?
Answer: 118वीं
Notes: वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2025 के अनुसार फिनलैंड लगातार आठवें साल दुनिया का सबसे खुशहाल देश है। डेनमार्क, आइसलैंड और स्वीडन दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। यह रैंकिंग ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के वेलबीइंग रिसर्च सेंटर द्वारा गैलप और संयुक्त राष्ट्र सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क के सहयोग से किए गए अध्ययन पर आधारित है, जिसमें लोगों ने अपनी जीवन संतुष्टि को स्वयं आंका। भारत कुल मिलाकर 118वें स्थान पर है, लेकिन परोपकार के मानकों में अच्छा प्रदर्शन करता है। वॉलंटियरिंग में 10वां, दान देने में 57वां और अजनबियों की मदद करने में 74वें स्थान पर है। अफगानिस्तान 147वें स्थान के साथ सबसे कम खुशहाल देश है, जबकि नेपाल (92वां) और पाकिस्तान (109वां) भारत से आगे हैं।
Question Source: 📚ये प्रश्न GKToday Android Application पर हिन्दी करेंट अफेयर्स 2026-27  Daily 20 MCQs प्रश्न श्रृंखला [English - हिंदी] पाठ्यक्रम का भाग हैं। रु 999/- वार्षिक राशि पर उपलब्ध ये सीरीज दैनिक रूप से हमारे एप्प में अपडेट की जाती है। Download the app here.

This Question is Also Available in:

Englishಕನ್ನಡमराठी