Q. माही बजाज सागर परियोजना राजस्थान के किन जिलों के जनजाति क्षेत्रों के लिए लाभदायक है?
Answer: डूंगरपुर एवं बाँसवाड़ा
Notes: माही बजाज सागर परियोजना राजस्थान के डूंगरपुर एवं बाँसवाड़ा जिलों के जनजाति क्षेत्रों के लिए लाभदायक है| यह भारत की अंतर-राज्यीय परियोजना है| इस परियोजना की नींव तत्कालीन वित्तमंत्री मोरारजी देसाई द्वारा रखी गई थी और इसका नाम प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी जमनालाल बजाज के नाम पर रखा गया था। यह परियोजना माही नदी से जुड़ी हुई है। माही नदी मध्यप्रदेश के धार जिले में सरदारपुरा गाँव से निकलती है।माही नदी मध्य प्रदेश, राजस्थान व गुजरात से होकर बहती है।इस परियोजना का निर्माण सन 1972 में हुआ था।