Q. मानक विकास संगठन (Standard Developing Organization - SDO) के रूप में घोषित होने वाला भारत का पहला संस्थान कौन सा है?
Answer:
RDSO
Notes: अनुसंधान डिजाइन और मानक संगठन (Research Design & Standards Organization - RDSO), जो भारतीय रेलवे के तहत कार्य करता है, हाल ही में मानक विकास संगठन (SDO) के रूप में घोषित होने वाला देश का पहला संस्थान बन गया है। भारतीय मानक ब्यूरो (Bureau of Indian Standards - BIS) ने सरकार के "एक राष्ट्र एक मानक" (One Nation One Standard) को प्राप्त करने के लिए 'एसडीओ की मान्यता' (Recognition of SDO) की योजना शुरू की।