Q. मई 2025 में जर्मनी का 10वां चांसलर किसे चुना गया?
Answer: फ्रीडरिष मर्ज़
Notes: क्रिश्चियन डेमोक्रेटिक यूनियन (CDU) के फ्रीडरिष मर्ज़ को 6 मई 2025 को बुंडेस्टाग द्वारा जर्मनी का 10वां चांसलर चुना गया। उन्होंने ओलाफ शोल्ज़ का स्थान लिया क्योंकि शोल्ज़ की गठबंधन सरकार 2025 के बुंडेस्टाग आम चुनाव में हार गई थी। मर्ज़ अब CDU, क्रिश्चियन सोशल यूनियन (CSU) और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी (SPD) के साथ मिलकर तीन-दलीय गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार किसी जर्मन चांसलर का चुनाव बुंडेस्टाग में दूसरे दौर में हुआ। चांसलर को राष्ट्रपति नामित करता है और उसे बुंडेस्टाग में पूर्ण बहुमत हासिल करना होता है। मर्ज़ पहले दौर में बहुमत नहीं पा सके लेकिन दूसरे दौर में जीत हासिल की।
Question Source: 📚ये प्रश्न GKToday Android Application पर हिन्दी करेंट अफेयर्स 2026-27  Daily 20 MCQs प्रश्न श्रृंखला [English - हिंदी] पाठ्यक्रम का भाग हैं। रु 999/- वार्षिक राशि पर उपलब्ध ये सीरीज दैनिक रूप से हमारे एप्प में अपडेट की जाती है। Download the app here.

This Question is Also Available in:

Englishमराठीಕನ್ನಡ