Q. भारत में किस प्रकार के वन का क्षेत्रफल प्रतिशत के हिसाब से सबसे अधिक है? Answer:
उष्णकटिबंधीय पर्णपाती
Notes: उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन, जिन्हें "मानसूनी वन" भी कहा जाता है, 70 से 200 सेमी वार्षिक वर्षा वाले क्षेत्रों में पाए जाते हैं। चंदन, शीशम, महुआ, साल, सागौन और बांस इनके प्रमुख वृक्ष हैं। ये वन मुख्य रूप से आर्द्र पर्णपाती और शुष्क पर्णपाती दो प्रकार के होते हैं।