निम्नलिखित में से किस खनिज के उत्पादन में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर है?
डोलोमाइट खनिज के उत्पादन में छत्तीसगढ़ प्रथम स्थान पर है| डोलोमाइट मैग्नीशियम का एक अयस्क है| जब चूना पत्थर में 10 प्रतिशत से अधिक मैग्नीशियम होता है तो वह डोलोमाइट कहलाता है और जब यह अनुपात 45 प्रतिशत से अधिक हो जाता है तो इसे शुद्ध डोलोमाइट कहते हैं। इसका रासायनिक सूत्र CaCO3.MgCO3 है। इसका 90 प्रतिशत उपयोग लोहा-इस्पात उद्योग में होता है। 4 प्रतिशत उर्वरक उद्योग में, 2 प्रतिशत सीसा उद्योग में, तथा मिश्र धातु तथा शेष उद्योगों में प्रयोग किया जाता है। डोलोमाइट भारत के विस्तृत क्षेत्रों में उपलब्ध है। डोलोमाइट के सभी प्रकारों का कुल भण्डार लगभग 7084.20 मिलियन टन है।