Q. निपुण भारत मिशन ______ से संबंधित है।
Answer:
स्कूली शिक्षा
Notes: National Initiative for Proficiency in Reading with Understanding and Numeracy (NIPUN Bharat) Mission का उद्देश्य 2026-27 तक ग्रेड-3 के प्रत्येक बच्चे को पढ़ने, लिखने और अंकगणित में वांछित सीखने की क्षमता प्राप्त करने में सक्षम बनाना है। निपुण भारत को स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा लागू किया जाएगा और केंद्र प्रायोजित समग्र शिक्षा योजना के तहत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राष्ट्रीय-राज्य-जिला-ब्लॉक-स्कूल स्तर पर एक पांच स्तरीय कार्यान्वयन तंत्र स्थापित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 5 जुलाई, 2021 से शुरू हो रहा है।