झारखंड राज्य का आधिकारिक गठन 15 नवंबर 2000 को हुआ था। यह भारत का 28वां राज्य बना। बिहार का पुनर्गठन कर छोटानागपुर एवं संथाल परगना प्रमंडलों को मिलाकर इस राज्य की स्थापना की गई। बिहार पुनर्गठन अधिनियम को लोकसभा ने 2 अगस्त 2000 तथा राज्यसभा ने 11 अगस्त 2000 को पारित किया था। राष्ट्रपति की स्वीकृति 28 अगस्त 2000 को प्राप्त हुई। बाबूलाल मरांडी झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बने।
This Question is Also Available in:
English