Q. जैन कीर्ति स्तम्भ किस दुर्ग में स्थित है?
Answer:
चित्तौड़गढ़ दुर्ग
Notes: जैन कीर्ति स्तम्भ चित्तौड़गढ़ दुर्ग में स्थित है| जैन कीर्ति स्तम्भ का निर्माण जीजा ने 1300 ई. में करवाया था| इस स्तम्भ की ऊंचाई 24.50 मीटर है| यह छह मंजिला स्तम्भ प्रथम जैन तीर्थकर आदिनाथ को समर्पित है| यह कीर्ति स्तम्भ एक उठे हुए चबूतरे पर निर्मित है तथा इसमें आंतरिक रूप से व्यवस्थित सीढ़ियाँ बनाई गई है| स्तम्भ की निचली मंजिल में सभी चारों मूलभूत दिशाओं में आदिनाथ की खड़ीं प्रतिमाएं बनी है, जबकि ऊपर की मंजिलों में जैन देवताओं की सैकड़ों छोटी मूर्तियाँ स्थापित है|