Q. जलियांवाला बाग हत्याकांड किस वर्ष हुआ था?
Answer:
1919
Notes: 13 अप्रैल, 1919 को पंजाब में जलियांवाला बाग हत्याकांड की घटना हुई थी। इस साल घटना के 103 साल पूरे हो गए हैं। ब्रिटिश सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस हत्याकांड में 350 से अधिक लोग मारे गए थे जबकि हजारों गंभीर रूप से घायल हुए थे। लेकिन, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के आंकड़ों के अनुसार, इस घटना में 1,000 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।