यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA)
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) ने 27 मार्च 2025 को गाइया अंतरिक्ष वेधशाला को बंद कर दिया। इसे 2013 में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ESA) द्वारा लॉन्च किया गया था। गाइया का उद्देश्य मिल्की वे का सबसे सटीक 3D मानचित्र बनाना था। इसे मूल रूप से ग्लोबल एस्ट्रोमेट्रिक इंटरफेरोमीटर फॉर एस्ट्रोफिजिक्स (GAIA) कहा जाता था जिसे बाद में गाइया कर दिया गया। यह पृथ्वी से 15 लाख किमी दूर Lagrange Point 2 (L2) पर स्थित है ताकि इसे अवरोध रहित दृश्य मिल सके।
This Question is Also Available in:
Englishಕನ್ನಡमराठी