Q. गैलेना और लिथार्ज निम्नलिखित में से किस धातु के अयस्क हैं? Answer:
सीसा
Notes: गैलेना और लिथार्ज सीसे के अयस्क हैं। गैलेना सीसे का सबसे सामान्य अयस्क है और यह लेड (II) सल्फाइड का प्राकृतिक खनिज रूप है। लिथार्ज एक द्वितीयक खनिज है, जो गैलेना अयस्क के ऑक्सीकरण से बनता है। यह लेड (II) ऑक्साइड के प्राकृतिक खनिज रूपों में से एक है।