Q. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) की कार्यान्वयन एजेंसी कौन सी है?
Answer: NHA
Notes: राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (National Health Authority - NHA) के सीईओ डॉ. आर.एस. शर्मा ने अस्पतालों में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए अस्पतालों, क्लीनिकों और स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों जैसे स्वास्थ्य संस्थानों के लिए हार्डवेयर दिशानिर्देश जारी किए हैं। यह दिशानिर्देश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (Ayushman Bharat Digital Mission - ABDM) के अनुरूप एप्लीकेशन्स को संचालित करने के लिए आईटी हार्डवेयर के मूल्यांकन और खरीद के लिए एक बुनियादी ढांचा प्रदान करते हैं।