Q. अटल न्यू इंडिया चैलेंज (Atal New India Challenge) किस संस्थान के अटल इनोवेशन मिशन का एक प्रमुख कार्यक्रम है?
Answer: नीति आयोग
Notes: अटल न्यू इंडिया चैलेंज (Atal New India Challenge) अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग का एक प्रमुख कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रौद्योगिकी आधारित नवाचारों की तलाश करना और उनका समर्थन करना है जो राष्ट्रीय महत्व और सामाजिक प्रासंगिकता की क्षेत्रीय चुनौतियों का समाधान करते हैं। अटल इनोवेशन मिशन ने हाल ही में 7 क्षेत्रों की 18 चुनौतियों के लिए अटल न्यू इंडिया चैलेंज (ANIC 2.0) के दूसरे संस्करण के चरण 1 का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम नीति आयोग, सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय, इसरो और सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के सहयोग से काम करता है।