Q. हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
Answer:
30 मई
Notes: हिंदी पत्रकारिता दिवस प्रतिवर्ष 30 मई को मनाया जाता है। इसी दिन देश और विश्व का पहला हिंदी समाचार पत्र उदंत मार्तण्ड शुरू हुआ था। उदंत मार्तण्ड की शुरुआत 30 मई 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल द्वारा की गई थी। जुगल किशोर शुक्ल कानपुर के मुख्य निवासी थे और पेशे से वकील थे। यह पत्र कोलकाता में निकाला गया था। इसकी पहली बार 500 प्रतियां छपी थी। ये शुरू में डाक द्वारा भेजा जाता था लेकिन हिंदी क्षेत्रों में डाक मूल्य उच्च होने के कारण यह प्रकाशित नहीं हो सका। इसे 4 दिसम्बर 1826 को बंद कर दिया गया।