Q. राजस्थान के किस शहर को टेक्सटाइल सिटी एवं राजस्थान का मैनचेस्टर के नाम से जाना जाता है?
Answer:
भीलवाड़ा
Notes: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर को टेक्सटाइल सिटी एवं राजस्थान का मैनचेस्टर के नाम से जाना जाता है| भीलवाड़ा राजस्थान के सबसे बड़े जिलों में से एक है| भीलवाड़ा का इतिहास 11वीं शताब्दी से संबंधित है और उस समय यह क्षेत्र मेवाड़ के अधीन था| इस शहर का नाम यहां की स्थानीय जनजाति भील के नाम पर पड़ता है जिन्होंने 16वीं शताब्दी में मुगल बादशाह अकबर के खिलाफ मेवाड़ के राजा महाराणा प्रताप की मदद की थी। तभी से इस जगह का नाम भीलवाड़ा पड़ गया।1948 में राजस्थान का भाग बनने से पूर्व भीलवाड़ा भूतपूर्व उदयपुर रियासत का हिस्सा था साहस और बलिदान की भूमि भीलवाड़ा वीर योद्धा महाराणा प्रताप की एक अद्भुत पहचान है।