Q. राजस्थान के किस अभयारण्य में सागवान वन पाये जाते है?
Answer: सीतामाता अभयारण्य
Notes: राजस्थान के सीतामाता अभयारण्य में सागवान वन पाये जाते है| यह अभयारण्य 422.95 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैला हुआ है| यह राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में स्थित है| यहाँ पर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण वन्य जीव प्रजातियों में उड़न गिलहरी और चौसिंघा हिरण उल्लेखनीय है| यहाँ स्तनधारी जीवों की 50, उभयचरों की 40 और पक्षियों की 300 से ज्यादा प्रजातियाँ पाई जाती है|