Q. राजस्थान का स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
Answer:
30 मार्च
Notes: राजस्थान का स्थापना दिवस 30 मार्च को मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में अनेक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। इस वर्ष भी 30 मार्च को पूरे राज्य में अनेक कार्यक्रम हुए। 30 मार्च 1949 को राजपूताना की रियासतों का विलय करके राजस्थान की स्थापना की गई। इसमें अजमेर मेरवाडा को छोड़कर सभी रियासतों को देशी राजा चलाते थे। इसमें भरतपुर, जैसलमेर, जोधपुर, जयपुर, उदयपुर की रियासतें शामिल हुईं। हालांकि राजस्थान के एकीकरण की पूर्ण प्रक्रिया 1956 में पूरी हुई।