Q. महाराणा प्रताप की सेना के हरावल का नेतृत्व किसने किया था?
Answer:
हकीम खां सूरी
Notes: महाराणा प्रताप की सेना के हरावल का नेतृत्व हाकिम खां सूरी ने किया था| हकीम खां सूरी अफ़ग़ान बादशाह शेरशाह सूरी के वंशज थे| महाराणा प्रताप का साथ देने के लिए ये बिहार से मेवाड़ आए व अपने 800 से 1000 अफगान सैनिकों के साथ महाराणा के सामने प्रस्तुत हुए | हकीम खान सूरी को महाराणा ने मेवाड़ का सेनापति घोषित किया | हकीम खान हरावल (सेना की सबसे आगे वाली पंक्ति) का नेतृत्व करते थे | ये मेवाड़ के शस्त्रागार (मायरा) के प्रमुख थे | मेवाड़ के सैनिकों के पगड़ी के स्थान पर शिरस्त्राण पहन कर युद्ध लड़ने का श्रेय इन्हें ही जाता है |