Q. भारत में मातृ मृत्यु दर में कितने प्रतिशत की कमी आई है?
Answer: 22%
Notes: नमूना पंजीकरण प्रणाली (SRS) द्वारा 06 जून 2018 को जारी आंकड़े के अनुसार भारत में 2013 से मातृ मृत्यु दर में 22% की कमी आई है। 2011-13 में मातृ मृत्यु दर 167 थी जो 2014-16 में 130 हो गई। नमूना पंजीकरण प्रणाली राष्ट्रीय स्तर का सर्वेक्षण है जो जन्म दर, मृत्यु दर जैसी जानकारियाँ प्रदान करता है। मातृ मृत्यु दर को कम करने के लिए भारत के प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना शुरू की गई है।