Q. भारत में कितने महानगर हैं?
Answer: 23
Notes: भारतीय संविधान के 74वें संशोधन के अनुसार, महानगर वह क्षेत्र होता है जिसकी जनसंख्या 10 लाख या 1 मिलियन से अधिक हो और जो एक या अधिक जिलों में फैला हो। इसमें दो या अधिक नगरपालिकाएं, पंचायतें या अन्य जुड़े हुए क्षेत्र शामिल होते हैं, जिन्हें राज्यपाल सार्वजनिक अधिसूचना के माध्यम से निर्दिष्ट करता है। यह प्रश्न 1991/2001 की जनसंख्या के आधार पर किसी परीक्षा में पूछा गया था तथा सही उत्तर 23 उस वक्त था। लेकिन, वर्तमान में (2026) भारत में  65 से ऊपर भारत में ऐसे महानगर हैं, जिनकी जनसंख्या 10 लाख से ऊपर है। इनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, पुणे, सूरत, लखनऊ, जयपुर, कानपुर, इंदौर, नागपुर, पटना, वाराणसी, कोझिकोड, तिरुवनंतपुरम, आगरा, भोपाल, कोयंबटूर, प्रयागराज, कोच्चि, रांची, लुधियाना, वडोदरा, चंडीगढ़, मदुरै, मेरठ, विशाखापत्तनम, जमशेदपुर, त्रिशूर, नासिक, आसनसोल, मलप्पुरम, अलीगढ़, कन्नूर, जबलपुर, धनबाद, जोधपुर, औरंगाबाद, राजकोट, ग्वालियर, रायपुर, गोरखपुर, कोल्लम, बरेली, गुवाहाटी, मुरादाबाद, अमृतसर, मैसूर, दुर्ग-भिलाईनगर, विजयवाड़ा, श्रीनगर, सलेम, कोटा, जालंधर, सहारनपुर, देहरादून, तिरुचिरापल्ली, भुवनेश्वर, जम्मू, सोलापुर, हुबली-धारवाड़, पुडुचेरी इत्यादि शामिल हैं।
Question Source: 📚यह प्रश्न GKToday के "40000+ सामान्य ज्ञान / सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी- एसएससी और राज्य PCS परीक्षाओं के लिए" ऐप एक्सक्लूसिव कोर्स से लिया गया है, जो GKToday एंड्रॉइड एप्लिकेशन में उपलब्ध है। इस कोर्स में भारत की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए 40,000 से अधिक सामान्य ज्ञान और सामान्य अध्ययन के प्रश्नों संकलन अध्यायवार रूप से दिया गया है। Download the app here.

This Question is Also Available in:

Englishಕನ್ನಡ