Q. भारतीय कैबिनेट के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री कौन थे?
Answer: राजकुमारी अमृत कौर
Notes: भारतीय कैबिनेट के प्रथम स्वास्थ्य मंत्री राजकुमारी अमृत कौर थी| राजकुमारी अमृत कौर आजाद भारत की पहली भारतीय महिला थीं, जिन्हें केंद्रीय मंत्री बनने का मौका मिला। वे जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में गठित पहले मंत्रिमंडल में बतौर कैबिनेट मंत्री शामिल थीं। उन्होंने 1957 तक स्वास्थ्‍य मंत्रालय का कार्यभार संभाला। वे सन् 1957 से 1964 में अपने निधन तक राज्‍यसभा की सदस्य भी रही थीं।