Q. पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डी. प्रकाश राव, जो हाल ही में खबरों में थे, किस क्षेत्र से जुड़े हुए थे?
Answer: सामाजिक कार्य
Notes: प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित डी. प्रकाश राव का हाल ही में कटक में निधन हो गया। वह 63 साल के थे और ब्रेन स्ट्रोक से उनकी मृत्यु हुई। उन्हें कटक में अनाथ बच्चों को शिक्षा देने और उके उत्थान के लिए उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने के लिए कटक में ‘आशा ओ आश्वासन’ नाम से स्कूल शुरू किया था।