Q. दिगम्बरपुर ग्राम पंचायत भारत की सबसे अच्छी पंचायत घोषित किया गया है। यह किस प्रदेश में है?
Answer:
पश्चिम बंगाल
Notes: भारत की 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में दिगम्बरपुर ग्राम पंचायत को भारत की सर्वश्रेष्ठ पंचायत घोषित किया गया है। यह सर्वे पंचायती राज मंत्रालय द्वारा कराया गया था। कार्य के 7 कारक नियोजन की व्यवस्था, योजना की गुणवत्ता, विभिन्न गतिविधियों और समन्वय के स्तर, योजना के कार्यान्वयन और इसकी उचित निगरानी, सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग और दस्तावेज के आधार पर ग्राम पंचायतों की रैंकिंग का चयन किया गया है। इसके अलावा वीरभूम, पुरुलिया, बुंदवान जिले की पंचायतों को भी अनेक पुरस्कार दिए गए।