Q. दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी इनमें से कौन सी है? Answer:
गोदावरी
Notes: गोदावरी दक्षिण भारत की सबसे लंबी नदी है, जिसकी लंबाई 1465 किमी है। यह गंगा के बाद भारत की दूसरी सबसे लंबी नदी है। इसका उद्गम महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर में होता है। यह भारतीय उपमहाद्वीप के सबसे बड़े नदी घाटियों में से एक बनाती है, जहां केवल गंगा और सिंधु नदियों का जलग्रहण क्षेत्र इससे बड़ा है। इसे दक्षिण गंगा भी कहा जाता है।