Q. चेन्नई मेट्रो रेल (CMRL) के विस्तार के लिए किस अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थान ने 356.67 मिलियन डॉलर के ऋण को मंजूरी दी है?
Answer:
AIIB
Notes: एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB), एक इंफ्रा डेवलपमेंट बैंक है जिसका मुख्यालय बीजिंग में है। इस बैंक ने हाल ही में चेन्नई मेट्रो रेल (CMRL) को समर्थन देने के लिए 356.67 मिलियन डॉलर के ऋण के रूप में वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। इस वित्तीय सहायता का उपयोग CMRL के दूसरे चरण के विकास के लिए किया जाएगा जिसका उद्देश्य उपनगरीय रेल, बस स्टेशनों और हवाई अड्डे के बीच एक एकीकृत संपर्क प्रदान करना है।