Q. चम्बा रियासत की स्थापना किस शासन ने की थी?
Answer: मारूवर्मन
Notes: चम्बा रियासत की स्थापना भरमौर के शक्तिशाली शासक मारूवर्मन ने 680 ई. में की थी| मारूवर्मन ने कुल्लू के शासक दतेश्वर पाल को हराया था| मारूवर्मन ने भरमौर में मणिमहेश मंदिर, लक्षणा मंदिर, गणेश मंदिर और छतराडी में शक्तिदेवी के मंदिर का निर्माण करवाया था| गुगा शिल्पी मारूवर्मन का प्रसिद्ध शिल्पी था|