Q. किस स्टॉक एक्सचेंज ने अपने प्लेटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसिप्ट (Electronic Gold Receipt - EGR) लॉन्च की हैं?
Answer:
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज
Notes: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने सोने की कुशल और पारदर्शी कीमत की खोज में मदद करने के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर 'इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीप्ट (Electronic Gold Receipt - EGR)' लॉन्च की हैं। इसने दिवाली पर मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान 995 और 999 शुद्धता के दो नए उत्पाद पेश किए। ट्रेडिंग 1 ग्राम के गुणकों में होगी और डिलीवरी 10 ग्राम और 100 ग्राम के गुणकों में होगी। एक्सचेंज को हाल ही में EGR शुरू करने के लिए सेबी से अंतिम मंजूरी मिली है।