Q. किस संत को राजस्थान का कबीर कहा जाता है?
Answer:
दादू दयाल
Notes: संत दादू दयाल जी को राजस्थान का कबीर कहा जाता है| दादूदयाल हिन्दी के भक्तिकाल में ज्ञानाश्रयी शाखा के प्रमुख सन्त कवि थे। इनके 52 पट्टशिष्य थे, जिनमें गरीबदास, सुंदरदास, रज्जब और बखना मुख्य हैं। दादू के नाम से दादू पंथ चल पडा। ये अत्यधिक दयालु थे। इस कारण इनका नाम दादू दयाल पड गया। दादू हिन्दी, गुजराती, राजस्थानी आदि कई भाषाओं के ज्ञाता थे। इन्होंने शबद और साखी लिखीं थी। इनकी रचना प्रेमभावपूर्ण है। जात-पाँत के निराकरण, हिन्दू-मुसलमानों की एकता आदि विषयों पर इनके पद तर्क-प्रेरित न होकर हृदय-प्रेरित हैं।