Q. किस भारतीय बैंक ने भारी उपकरण खरीदारों के वित्तपोषण के लिए जेसीबी इंडिया के साथ साझेदारी की है?
Answer: फेडरल बैंक
Notes: फेडरल बैंक ने भारी निर्माण उपकरण के खरीदारों को वित्त देने के लिए जेसीबी इंडिया के साथ करार किया है। जेसीबी इंडिया अर्थमूविंग और कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की अग्रणी निर्माता कंपनी है। इस व्यवस्था के तहत, फेडरल बैंक निर्माण उपकरण निर्माता का पसंदीदा वित्त भागीदार होगा, जहां जेसीबी के ग्राहक प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर ऋणदाता से ऋण प्राप्त कर सकते हैं।