Q. अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी की समुद्री लॉजिस्टिक्स शाखा और सिंगापुर बेस्ड AG&P ने किस देश में भंडारण इकाई के रूप में LNG कैरियर का उपयोग करने के लिए भागीदारी की है?
Answer: भारत
Notes: अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी (ADNOC) की समुद्री लॉजिस्टिक्स शाखा और सिंगापुर बेस्ड AG&P ने भारत में एक अस्थायी भंडारण इकाई के रूप में तरलीकृत प्राकृतिक गैस (LNG) वाहक का उपयोग करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस LNG कैरियर का स्वामित्व ADNOC लॉजिस्टिक्स एंड सर्विसेज (ADNOC L&S) के पास है। इसका उपयोग भारत में AG&P के एलएनजी आयात टर्मिनल में किया जाएगा जो 2024 की दूसरी छमाही में चालू हो जाएगा।