भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) बने ट्विटर के सीईओ
भारतीय मूल के पराग अग्रवाल (Parag Agrawal) को ट्विटर का सीईओ नियुक्त किया गया है। सीईओ के रूप में उन्होने जैक डोर्सी की जगह ली है।
पराग अग्रवाल (Parag Agrawal)
पराग अग्रवाल के जन्म मुंबई में वर्ष 1984 में हुआ था। उन्होंने IIT बॉम्बे से बी.टेक. की पढ़ाई की है। बाद में वे पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गये थे। वर्ष 2017 में उन्होंने ट्विटर में चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर के रूप में कार्य करना शुरू किया था।
ट्विटर (Twitter)
ट्विटर एक अमेरिकी माइक्रोब्लॉगिंग और सोशल नेटवर्किंग सेवा है। इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से, यूजर्स ट्वीट्स कहे जाने वाले संदेशों को पोस्ट और इंटरैक्ट करते हैं। पंजीकृत यूजर्स ट्वीट को पोस्ट, लाइक और रीट्वीट कर सकते हैं। अपंजीकृत यूजर्स केवल उन पोस्ट को पढ़ सकते हैं। दुनिया भर में ट्विटर के 25 से अधिक कार्यालय हैं। ट्विटर मार्च 2006 में जैक डोर्सी, नोआ ग्लास, बिज़ स्टोन और इवान विलियम्स द्वारा बनाया गया था और जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था।