प्रोहीबिशन एक उच्च न्यायालय द्वारा निचली अदालत को उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर जाने से रोकने के लिए जारी किया जाता है और यह न्यायिक या अर्ध-न्यायिक निकायों पर लागू होता है। सर्टियोरेरी का अर्थ है "प्रमाणित किया जाए" और यह अधिकार क्षेत्र की कमी या अति तथा विधिक त्रुटियों के मामलों में जारी होता है। अब इसे प्रशासनिक निकायों पर भी लागू किया जा सकता है यदि उनके कार्यों से किसी व्यक्ति के अधिकार प्रभावित हो रहे हों। मैैंडमस एक सार्वजनिक अधिकारी या संस्था को उसके वैधानिक कर्तव्यों के पालन के लिए बाध्य करता है और इसे किसी भी सार्वजनिक निकाय, निगम, अधीनस्थ न्यायालय, अधिकरण या सरकार के विरुद्ध जारी किया जा सकता है। क्वो-वारंटो का अर्थ है "किस अधिकार से" और यह किसी व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से सार्वजनिक पद पर काबिज होने से रोकने के लिए होता है। यह रिट कोई भी इच्छुक व्यक्ति दायर कर सकता है, बशर्ते वह पद स्थायी हो और संविधान या विधि द्वारा स्थापित किया गया हो। यह निजी या मंत्री पदों पर लागू नहीं होता।
This Question is Also Available in:
English