Q. राजस्थान का सिंह द्वार किसे कहा जाता है?
Answer: अलवर
Notes: राजस्थान का सिंहद्वार अलवर को कहा जाता है| अलवर राजस्थान के मेवात अंचल के अंतर्गत आता है| दिल्ली के निकट होने के कारण यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में शामिल है| अलवर अरावली की पहाडियों के मध्य में बसा है। अलवर का प्राचीन नाम शाल्वपुर था। यह चारदीवारी और खाई से घिरे शहर में एक पर्वतश्रेणी की पृष्ठभूमि के सामने शंक्वाकार छन्द की पहाड़ी पर स्थित बाला क़िला इसकी विशिष्टता है। 1775 में इसे अलवर रजवाड़े की राजधानी बनाया गया था। वर्तमान में अलवर राजस्थान का महत्त्वपूर्ण औधोगिक नगर हैं तथा आठवाँ बड़ा नगर हैं।