मध्य प्रदेश सरकार ने 30 मार्च 2025 को जल संरक्षण हेतु 'जल गंगा संवर्धन अभियान' शुरू किया। इसके तहत खंडवा जिले में नर्मदा की सहायक घोड़ा पछाड़ नदी को नागरिकों की मदद से पुनर्जीवित किया गया। अनियंत्रित भूजल दोहन से नदियां सूख गई थीं। ‘रिज टू वैली’ पद्धति से 33 किमी क्षेत्र में जल संरचनाएं बनाई गईं, जिससे अब सालभर नदी में पानी बहने की संभावना है।
This Question is Also Available in:
Englishमराठीಕನ್ನಡ