Q. राजस्थान की कौनसी नदी एक गार्ज से होकर निकलती है?
Answer:
चम्बल
Notes: राजस्थान की चम्बल नदी एक गार्ज से होकर निकलती है| चंबल नदी भारत में बहने वाली प्राचीन नदी है। इस नदी का प्राचीन नाम चर्मण्वती है। कुछ स्थानों पर इसे कामधेनु भी कहा जाता है। यह नदी राजस्थान के कोटा, बूँदी, सवाई माधोपुर व धौलपुर ज़िलों में बहती हुई उत्तर प्रदेश के इटावा ज़िले के मुरादगंज स्थान में यमुना नदी में मिल जाती है। चंबल नदी की कुल लंबाई 965 किलोमीटर है। यह राजस्थान में कुल 376 किलोमीटर तक बहती है।