Q. यह शब्द किसने कहे थे मैं और चीन के राजा दुनिया के आधे लोगों (साम्राज्य) पर राज करते हैं, फिर भी हमें सुबह नाश्ते का समय मिल जाता है?
Answer:
लॉर्ड एमहसर्ट
Notes: यह शब्द लॉर्ड एमहसर्ट ने कहे थे कि मैं और चीन के राजा दुनिया के आधे लोगों (साम्राज्य) पर राज करते हैं, फिर भी हमें सुबह नाश्ते का समय मिल जाता है| लॉर्ड एमहसर्ट 1823 से 1828 ई. तक गवर्नर-जनरल के पद पर रहे| इनके समय में प्रथम आंग्ल-बर्मा युद्ध (1824-26 ई.) लड़ा गया था| यह युद्ध मुख्य रूप से ब्रिटिश औपनिवेशिक स्वार्थ के कारण ही लड़ा गया था। 1825 ई. में ब्रिटिश सेना के सैनिक कमाण्डर ने बर्मा सेना को परास्त कर 1826 ई. में ‘याण्डबू की सन्धि’ की थी| इस सन्धि के बाद अंग्रेज़ अधिकार वाले क्षेत्र का विस्तार हो गया तथा इनके प्रभाव में भी वृद्वि हुई थी| 1824 ई. का बैरकपुर का सैन्य विद्रोह भी लॉर्ड एमहर्स्ट के समय में ही हुआ था। भारतीय सैनिकों की एक फ़ौजी टुकड़ी, जिसे बर्मा जाने का आदेश हुआ था, ने इस आदेश की अवहेलना इस आधार पर की, कि वे विदेश जाकर अपने धर्म एवं जाति को भ्रष्ट नहीं करेंगें।