पूर्वांचल पर्वत या पूर्वी पहाड़ियाँ हिमालय की एक उपश्रेणी हैं, जो भारत की पूर्वी सीमा पर म्यांमार से लगी हुई हैं। यह हिमालय पर्वत प्रणाली का पूर्वी विस्तार है और उत्तर-पूर्वी भारत में स्थित है। दिहांग नदी घाटी के आगे यह श्रृंखला दक्षिण की ओर मुड़ती है और म्यांमार से लगी भारत की पूर्वी सीमा तक फैली हुई है। इस पर्वतमाला में पटकै, बरैल श्रेणी, मणिपुर, मिजोरम, मिजो और नागा पहाड़ियाँ शामिल हैं।
This Question is Also Available in:
English