Q. मड़वा महल (शिव मन्दिर) का निर्माण किस शासक ने करवाया था?
Answer: रामचंद्र
Notes: मड़वा महल (शिव मन्दिर) का निर्माण फणिनागवंशी शासक रामचंद्र ने करवाया था| मड़वा महल को नागवंशी राजा और हैहवंशी रानी के विवाह के स्मारक के रूप में जाना जाता हैं| स्थानीय बोली में मड़वा का अर्थ विवाह पंडाल होता हैं| मड़वा महल एक शिव मंदिर था परंतु इसका आकार विवाह के शामियाना की तरह होने के कारण इसे मड़वा महल के रूप में जाना जाता हैं। इसे दुल्हा देव भी कहा जाता हैं। नागवंशी सम्राट रामचंद्र देव ने सन 1349 में यहां मंदिर का निर्माण कराया। जिसके गर्भगृह में शिवलिंग स्थापित हैं और यह मंडप 16 स्तंभो पर टिकी हुई हैं| इस मंदिर की बाह्रय दीवारों पर बहुत सुंदर एवं कामोत्तेजक मूर्तियाँ बनाई गई है| इन दीवारों पर चित्रित कामोक मूर्तियां विभिन्न 54 मुद्राओं में दर्शायी गयी हैं। यहां सारे आसन कामसूत्र से प्रेरित हैं। जो कि वास्तव में अनंत प्रेम और सुंदरता का प्रतिक हैं। यह सारे चित्रण कलात्मक दृषिट से भी महत्वपूर्ण हैं। तत्कालीन नागवंषी राजाओं का तंत्रपर अत्यधिक विश्वास करते थे।