Q. भोंसले राजकुमार बिम्बाजी ने छतीसगढ़ में प्रथम मराठा शासक के रूप में शासन किस वर्ष में स्थापित किया था?
Answer:
वर्ष 1757
Notes: भोंसले राजकुमार बिम्बाजी ने छतीसगढ़ में प्रथम मराठा शासक के रूप में शासन वर्ष 1757 में स्थापित किया था| इन्होनें छतीसगढ़ के संबंध में सर्वथा एक नवीन नीति अपनाई| उसने रतनपुर में रहकर प्रदेश शासन चलाने के बजाय नागपुर से ही यहाँ का शासन चलाने का निर्णय लिया था| भोसला ने छत्तीसगढ़ के शासन को सूबेदार के माध्यम से चलाने का निश्चय किया था| यहीं से छत्तीसगढ़ में सूबेदार को नियुक्त करने की परंपरा का सूत्रपात हुआ था| भोसला राजकुमार के प्रतिनिधि के रूप में सूबेदार अपने मुख्यालय रतनपुर से छत्तीसगढ़ का शासन संचालित करने लगा था| छत्तीसगढ़ में स्थापित यह नवीन व्यवस्था मराठों की उपनिवेशवादी नीति का परिचायक थी| शासन के इन नवीन व्यवस्था को सुबा शासन (सुबा सरकार) की संज्ञा प्रदान की थी| भोसला नागपुर के सत्ता संघर्ष में लिप्त रहे और अपने 24 साल लंबे कार्यकाल में मात्र तीन बारी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए थे| छत्तीसगढ़ में सुबा शासन के संस्थापक भोसला की वर्ष 1811 ईस्वी में बनारस में मृत्यु हो गई थी|