ताजमहल भारत के आगरा शहर में स्थित एक विश्व धरोहर मकबरा है। इसे मुगल सम्राट शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में बनवाया था। ताजमहल मुगल वास्तुकला की एक उत्कृष्ट कृति है। इसकी वास्तुकला शैली फारसी, ओटोमन, भारतीय और इस्लामी वास्तुकला के घटकों का अनूठा संगम है। 1983 में ताजमहल को यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल बनाया गया। इसे विश्व धरोहर के सबसे उत्कृष्ट मानव कृतियों में से एक के रूप में वर्णित किया गया और सार्वभौमिक रूप से सराहा गया। ताजमहल को भारत में इस्लामी कला के रत्न के रूप में भी घोषित किया गया है।
This Question is Also Available in:
English