झारखंड के जनजातीय लोगों द्वारा बनाई जाने वाली पैतकर चित्रकला या स्क्रॉल पेंटिंग देश की प्राचीन चित्रकलाओं में से एक मानी जाती है। इस कला का संबंध माँ मनसा से है, जो बंगाली परिवारों में पूजनीय देवी मानी जाती हैं। यह चित्रकला दान, यज्ञ जैसे सामाजिक और धार्मिक विषयों से जुड़ी होती है। इसका मुख्य विषय है 'मृत्यु के बाद मनुष्य का क्या होता है'। यह प्राचीन कला है, लेकिन लगातार घटती लोकप्रियता के कारण विलुप्ति के कगार पर है। झारखंड के पूर्वी भाग में स्थित आमडुबी गाँव को 'पैतकर चित्रकला का गाँव' भी कहा जाता है। यह इस गाँव की पारंपरिक कला है, जो प्राचीन काल से यहाँ प्रचलित है।
This Question is Also Available in:
English