पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क
दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल में स्थित पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क (PNHZP) बर्फीले क्षेत्रों के वन्यजीवों के डीएनए नमूने संरक्षित करने वाला भारत का पहला चिड़ियाघर है। यह संरक्षण क्रायोजेनिक प्रिजर्वेशन इनिशिएटिव का हिस्सा है, जिसे हैदराबाद के सेंटर फॉर सेलुलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी के सहयोग से चलाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य विलुप्ति के खतरे से जूझ रहे प्रजातियों के आनुवंशिक पदार्थ को शोध और संरक्षण के लिए सुरक्षित रखना है। यह भारत का सबसे ऊंचाई पर स्थित प्राणी उद्यान है और स्नो लेपर्ड व रेड पांडा के संरक्षण कार्यक्रमों के लिए प्रसिद्ध है।
This Question is Also Available in:
Englishमराठीಕನ್ನಡ