कांस्य मूर्तिकला निर्माण
हड़प्पा लोगों द्वारा कांस्य ढलाई की कला व्यापक रूप से प्रचलित थी। उनकी कांस्य मूर्तियाँ 'लॉस्ट वैक्स' तकनीक से बनाई जाती थीं, जिसमें मोम की आकृतियों को पहले मिट्टी की परत से ढका जाता था और सूखने दिया जाता था। फिर मोम को गर्म करके पिघला हुआ मोम मिट्टी की परत में बनाए गए एक छोटे छेद से बाहर निकाल दिया जाता था। इस प्रकार बने खोखले सांचे को पिघले हुए धातु से भरा जाता था जो वस्तु के मूल आकार में ढल जाता था। धातु के ठंडा होने पर मिट्टी की परत को पूरी तरह से हटा दिया जाता था। कांस्य में हमें मानव और पशु आकृतियाँ मिलती हैं, जिनमें से सबसे अच्छा उदाहरण 'डांसिंग गर्ल' नामक लड़की की मूर्ति है।
This Question is Also Available in:
English