Q. विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय कौन हैं?
Answer:
बजरंग पुनिया
Notes: भारत के बजरंग पुनिया ने हाल ही में बेलग्रेड में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में पुरुषों के 65 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। इस पदक के साथ बजरंग पुनिया विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चार पदक जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने 2013 में कांस्य, 2018 में रजत और 2019 में कांस्य जीता है। एक अन्य भारतीय पहलवान विनेश फोगट ने महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता।