Q. विश्नोई जाति के लोग किस वृक्ष की पूजा करते है?
Answer: शमी (खेजड़ी)
Notes: विश्नोई जाति के लोग शमी (खेजड़ी) के वृक्ष की पूजा करते है| शमी वृक्ष को हिन्दू धर्म में बड़ा ही पवित्र माना गया है। भारतीय परंपरा में विजयादशमी पर शमी पूजन का पौराणिक महत्व रहा है। राजस्थान में शमी वृक्ष को खेजड़ी के नाम से जाना जाता है। यह मूलतः रेगिस्तान में पाया जाने वाला वृक्ष है, जो थार मरुस्थल एवं अन्य स्थानों पर भी पाया जाता है। अंग्रेज़ी में शमी वृक्ष प्रोसोपिस सिनेरेरिया के नाम से जाना जाता है।